रूस के खिलाफ EU ने की बड़ी कार्रवाई, पीएम मोदी की यूक्रेन मुद्दे पर हाई लेवल मीटिंग

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine) के बीच युद्ध का आज 7वां दिन जारी है। यूक्रेन पर लागातार रूसी सेना गोलाबारी और मिसाइलें छोड़ रही है। खबर है कि कीव पर भी सेना ने हमला बोल दिया है और खार्किव के अलावा एक और शहर पर धमाका किया है। रूसी सेना ने सेंट्रल खार्किव में मिसाइल दागी है। इन दोनों जगहों पर हालात बद से बदतर हो गए हैं। रूस यूक्रेन पर हवाई हमले की तैयारी में है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन संकट को लेकर लगातार अगल अलग खबरें मिल रही हैं। यूक्रेन पर हमला करने के लिए यूरोपीय संघ ने 22 बेलारूसी सैन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूक्रेनी आपातकालीन सेवा के दावा जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि रूसी आक्रमण के दौरान 2000 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे गए। इसमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम और ऑपरेशन गंगा पर अपडेट ले रहे हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी लगातार विश्व के नेताओं से फोन पर बातचीत कर रहे हैं। यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपतियों से भी पीएम बातचीत कर चुके हैं। बीते दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो से भी बात की थी और ऐसे में सभी नेताओं ने यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध पर जल्द से जल्द संघर्षविराम के लिए अपनी सहमति व्यक्त की है।
जानकारी मिली है कि भारतीय वायुसेना के 4 विमान आज रात डेढ़ बजे से कल सुबह 8 बजे के बीच लगभग 800 भारतीय लेकर लौट रहे हैं, जो हिंडन एयरबेस पर उतरेंगे। इस बीच केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा किछात्रों को युद्ध क्षेत्र से बाहर आने के लिए मानवीय गलियारा स्थापित करने के लिए रूसी नेतृत्व के साथ तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की जाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS