भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का सीएम उद्धव ठाकरे पर तंज, कहा- दिल्ली की बजाय महाराष्ट्र के किसानों की बात करें

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज किसान आंदोलन को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री को दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी करने के बजाय पहले महाराष्ट्र के किसानों की बात करनी चाहिए। यहां उनके घरों में प्रदर्शनकारियों को पीटा जा रहा है और राज्य सरकार दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के अधिकारों की बात कर रही है। और इसे आपातकाल जैसी स्थिति बता रही है।
The Chief Minister must speak of Maharashtra farmers first instead of commenting on protests in Delhi. Protesters are being beaten up in their homes here and the state govt is talking of protesters' rights in Delhi & calling it an emergency situation: BJP leader Devendra Fadnavis pic.twitter.com/aJEcP8zZDF
— ANI (@ANI) December 14, 2020
मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे को पहले यह बताना चाहिए कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ने किसानों के लिए क्या किया है? बता दें कि दिल्ली के बॉर्डर्स पर जारी किसानों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा था कि आंदोलन अब किसानों का नहीं रह गया है। इसमें वामपंथी तथा माओवादी तत्वों की घुसपैठ हो गई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि किसान कृषि सुधार वाले तीनों नये कानूनों को वापस लेने की जिद पर अड़े हुए हैं। किसानों ने आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है। साथ ही किसान अपनी मांगें पूरी कराने के लिए एक दिन के भूख हड़ताल पर हैं। इस भूख हड़ताल में किसानों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ भी मिला है। क्योंकि दिल्ली के सीएम केजरीवाल आज उपवास पर हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS