कांग्रेस को बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी- वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने दी ये प्रतिक्रिया

कांग्रेस पार्टी को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व सांसद और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुष्मिता देव ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। सुष्मिता देव ने इस्तीफे से पहले अपने ट्विटर अकाउंट में बदलाव किया था। सुष्मिता देव ने अपने टि्वटर अकाउंट पर पूर्व कांग्रेस सदस्य लिख लिया था। इसे उनके पार्टी के छोड़ने के पहले संकेत के तौर पर देखा गया। सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कोई ठोस वजह नहीं बताई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुष्मिता देव ने सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि वे सार्वजनिक सेवा का एक नया अध्याय शुरू कर रही हैं। उन्होंने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप को भी छोड़ दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुष्मिता देव उन कांग्रेसी नेताओं में शामिल थीं, जिनके ट्विटर हैंडल को दिल्ली में कथित रूप से बलात्कार और हत्या की 9 साल की बच्ची के माता-पिता की तस्वीरें दिखाने वाली एक पोस्ट पर बंद कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सुष्मिता देव बीते कई महीनों से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रही थी। सुष्मिता देव ने असम में चुनाव के दौरान भी उपेक्षा की बात कही थी।
सुष्मिता देव के इस्तीफे पर कपिल सिब्बल ने दी यह प्रतिक्रिया
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुष्मिता देव के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए प्रतिक्रिया दी है। कपिल सिब्बल ने लिखा कि "सुष्मिता देव ने हमारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जब युवा नेता चले जाते हैं तो हम 'बूढ़ों' को इसे मजबूत करने के हमारे प्रयासों के लिए दोषी ठहराया जाता है। पार्टी आगे बढ़ती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS