Extortion Case: पंजाब में हैं मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, बोले- आ रहा हूं Mumbai

मुंबई के पूर्व पुलिस कमीश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने कहा कि वह अभी पंजाब (Punjab) में हैं और जल्द ही वसूली कांड (Extortion Case) मामले में जांच में सहयोग के लिए मुंबई पहुंचेंगे। बता दें कि परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई और ठाणे में 5 मामले दर्ज हैं। वहीं परमबीर सिंह ने वर्तमान डीजीपी संजय पांडे पर केस वापस लेने का आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परमबीर सिंह ने कहा कि वह अभी पंजाब के चंडीगढ़ (Parambir Singh in Chandigarh) में हैं। जल्द ही जांच में शामिल होंगे। इसी बीच सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह को एक बड़ी राहत देते हुए उनकी रिफ्तारी पर रोक लगा दी थी। महाराष्ट्र में उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने परमबीर सिंह को जांच में शामिल होने का आदेश देते हुए गिरफ्तारी पर सुरक्षा प्रदान की थी।
जानकारी के लिए बता दें कि वसूली मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। जिसमें परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल करते हुए आरोप लगाया है कि वर्तमान डीजीपी संजय पांडे ने उनसे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए एक डील ऑफर की है। हलफनामे में आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व गृह और एनसीपी नेता अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप को वापस लेने के लिए दवाब बनाया था। अपनी याचिका में उन्होंने डीजीपी के साथ हुई बातचीत को संलग्न किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS