Fact Check: क्या मुस्लिम महिलाओं की लग रही ऑनलाइन बोली, जानें 'Bulli Bai App' की सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'बुल्ली बाई' (Bulli Bai) और 'सुल्ली डील्स' ( Sulli Deals) जैसे एप के जरिये सम्मानित मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसके बाद ट्विटर बुल्ली बाई गिटहब नाम के प्लेटफॉर्म पर मौजूद पर कुछ मुस्लिम महिलाओं के नाम और तस्वीरों को शेयर किया गया और डील ऑफ द डे के नाम से उनकी बोली लगाई जाती है। बुल्ली बाई उसी तर्ज पर काम करती है, जैसे कुछ दिन पहले सुल्ली डील ऐप आया था।
जानें क्या है बुली बाई एप में क्या है
बुल्ली बाई एप को खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। इस ऐप को खोलने पर यूजर को मुस्लिम महिलाओं की अलग-अलग तस्वीरें दिखाई देती हैं। फिर यूजर इनमें से किसी एक महिला की तस्वीर को बुल्ली बाई एप पर सिलेक्ट करता है और उसकी बोली लगाई जाती है। पोस्ट में बोली लगाने के साथ-साथ #BulliBai भी लिखा होता है। जो पूरे दिन ट्रेंड करता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऐप को खासतौर पर उन मुस्लिम महिलाओं पर निशाना बनाया जा रहा है, जिनकी समाज में अपनी एक अलग पहचान है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेबाकी से बोलती हैं। बुल्ली बाई से 6 महीने पहले सुल्ली डील एप आया था। जो इसी तरह के कंटेंट पर आधारित था। अभी हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक महिला पत्रकार की शिकायत पर वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पत्रकार ने शिकायत ऑनलाइन दर्ज की थी और शिकायत की कॉपी को ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस एप को लेकर राजनीतिक गलियारों में जमकर विरोध हो रहा है। माना जा रहा है कि यह काम खालिस्तान संगठ के द्वारा किया जा रहा है।
सुल्ली डील्स पर भी उठा था विवाद
इससे पहले पिछले साल जनवरी में इससे मिलते-जुलते नाम वाला 'सुल्ली डील्स'नाम का एप भी विवादों में घिर गया था। इस एप पर भी मुस्लिम महिलाओं की फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से उठाकर अपलोड कर दी गई थीं। बाद में विवाद के बाद इस एप को हटा दिया गया था। बुल्ली बाई एप भी काफी हद तक सुल्ली बाई एक की तरह ही है। जो इन महिलाओं की प्राइस टैग के साथ तस्वीरों को शेयर करता है। फिलहाल, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS