फ्रांस हमले को लेकर मशहूर शायर मुनव्वर राना का विवादित बयान, जानें क्या है पूरा मामला

फ्रांस में हुए हमले को लेकर भारत के मशहूर शायर मुनव्वर राना ने विवादित बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि फ्रांस में हुआ हमला सही था। साथ ही कहा कि राफेल की वजह से पीएम नरेंद्र मोदी को फ्रांस के समर्थन में बयान देना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह कार्टून ऐसा बनाया गया है जिससे गुस्सा आता ही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर शायर मुनव्वर राना ने फ्रांस हमले पर बयान देते हुए कहा कि अगर मजहब मां के जैसा है और कोई मां का अपमान करता है या मजहब को बुरा बोलता है तो गुस्सा आना लाजमी है।
उन्होंने आगे कहा कि फ्रांस में हुए बेगुनाहों के कत्ल पर राफेल की दरकार के चलते पीएम मोदी ने बयान दिया है। इसलिए पीएम को बयान देना पड़ा। मुनव्वर राना ने कहा कि मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए ऐसा कार्टून बनाया गया।
पीएम मोदी के आतंकवाद फैलाने के बयान पर कहा कि ये राफेल की दरकार है, जो उन्हें ऐसा बयान देना पड़ा है।मुनव्वर राना ने आगे कहा कि मुसलमानों की चिढ़ाने के लिए इस तरह का कार्टून बनाया गया। दुनिया में हजारों वर्षों से ऑनर किलिंग हो रही है। अखलाक मामले में क्या हुआ। लेकिन तब किसी को तकलीफ नहीं हुई। लेकिन अब इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने पर मजबूर हो जाएं।
फ्रांस में बीते दिनों विवादित कार्टून को लेकर कुछ लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके बाद से फ्रांस ही नहीं दुनिया के कई देशों में इस हत्या का विरोध हो रहा है। लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS