Famous Red Light Areas In India: जानें भारत के टॉप 5 रेड लाइट एरिया, यहां बिकता है खुलेआम जिस्म

Red Light Area: भारत में कानूनी रूप से देखा जाए वेश्यावृत्ति अवैध माना जाता है। मगर, यह कैसा कानून है, कैसी विडंबना है कि आज भी कई महिलाएं इस धंधे में उतरने के लिए मजबूर है। पूरे विश्व में जिस्म का धंधा तेजी से बढ़ते हुए देखा जा रहा है। भारत की बात की जाए तो कानूनी रूप से अवैध है, लेकिन यहां भी कुछ ऐसी जगह हैं जो पूरे भारत में देह व्यापार के लिए मशहूर हैं। आज हम भारत के उन 5 रेड लाइट एरिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एशिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा में बने रहते हैं।
ये हैं भारत के पांच सबसे जानमाने रेड लाइट एरिया
1. कोलकाता का सोनागाछी: आपको बता दें कि भारत के पूर्वी भाग के सबसे बड़े महानगर सोनागाछी को एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया कहा जाता है। यहां करीब 11 हजार वेश्याएं जिस्म का धंधा करती हैं। यह जगह उत्तरी कोलकाता के शोभा बाजार के समीप है। जो भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।
2. मुंबई का कमाठीपुरा: यह शहर फैशन, फिल्मों और बिजनेस का शहर कहा जाता है। लेकिन इस शहर को मायानगरी भी कहा गया है। बता दें कि मुम्बई का यह कमाठीपुरा इलाका पूरी दुनिया के सबसे प्रमुख रेड लाइट एरिया में चर्चित है। इसे एशिया का सबसे पुराना रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा है।
3. पुणे का बुधवार पेठ: यह जगह भी देश के फेमस रेड लाइट ऐरिया में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि यहां अधिक संख्या में नेपाली लड़कियां जिस्म के व्यापार में शामिल हैं।
4. दिल्ली का जीबी रोड: जीबी रोड को देश की राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। बताया जाता है कि इसका नाम सन 1965 में बदल कर स्वामी श्रद्धानंद मार्ग कर दिया गया था। इस इलाके का भी अपना इतिहास है। कहा जाता है कि यहां मुगलकाल के समय में कुल पांच रेडलाइट एरिया यानी कोठे थे। जिसे अंग्रेजों ने आगे चल कर पांचों जगहों को एक कर दिया गया और तभी से इसका नाम जीबी रोड पड़ा गया। वहीं दिल्ली से सटे मेरठ का कबाड़ी बाजार भी बहुत फेमस है। यूपी के बड़े शहर मेरठ में कबाड़ी बाजार नाम से बहुत ही पुराना रेड लाइट एरिया है। कहा जाता है कि यहां देह व्यापार के धंधे में अधिकांश नेपाली लड़कियां शामिल हैं।
5. मध्य प्रदेश का ग्वालियर: ग्वांलियर का रेशमपुरा एक बड़ा रेड लाइट क्षेत्र है। यहां अक्सर विदेशी लड़कियों के साथ मॉडल्स, कॉलेज गर्ल्स भी जिस्म का धंधा करती हैं।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS