Fani Cyclone: 220 की रफ्तार से फैनी ने ओडिशा को हिलाया, तबाही मचाकर कोलकाता पहुंचा

Fani Cyclone: 220 की रफ्तार से फैनी ने ओडिशा को हिलाया, तबाही मचाकर कोलकाता पहुंचा
X
20 बरस में सबसे खतरनाक माना जा रहा तूफान फैनी 220 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से शुक्रवार सुबह ओडिशा तट से टकराया और तबाही शुरू हो गई।

20 बरस में सबसे खतरनाक माना जा रहा तूफान फैनी 220 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से शुक्रवार सुबह ओडिशा तट से टकराया और तबाही शुरू हो गई। हजारों पेड़, बिजली खंभे उखड़ गए। कई मकानों की छतें ढह गई। यहां तक कि भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन उजाड़ हो गया।

तकरीबन चार घंटे चक्रवाती हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान वहां तीन की मौत हो गई, 160 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। शाम तक ओडिशा में तूफान कमजोर पड़ने लगा और उसने कोलकाता की ओर निकल गया है। अब फैनी ने कोलकाता में दस्तक दे दी है।

हालात को देखते हुए कोलकाता ने उड़ानें रद्द कर दी हैं, कई ट्रेनों के पहिए भी जाम कर दिए हैं। बंगलादेश 25 लाख लोगों को शिफ्ट कर रहा है। इधर, तूफान का असर छग में भी दिखा। यहां कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अंधड़ से बिजली खंभे भी धराशायी हुए हैं, जिसके कारण कई जगह बिजली गुल रही।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story