Fani Cyclone Live Map - जानिए अब किस इलाके में सक्रिय है फानी तूफान, देखें लाइव मेप

'फानी' चक्रवात ने देश की चिंताए बढ़ा दी हैं। देश के चार राज्य इस तूफान से परेशान हैं। 'फानी' आज ओड़िशा के पुरी तट से टकराया है और किसी भी पल तबाही की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस बीच हवाएं 150 किमी प्रतिघंटा से भी ज्यादा की रफ्तार से चल रही हैं, पेड़-झोपड़िया सब उड़ रहे हैं। इस आपदा को देखते हुए अब तक 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका है। एनडीआरएफ, नौसेना और सेना को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य और केंद्रीय गृहमंत्रालय ने सुरक्षा के इतंजाम बढ़ा दिए हैं।
तूफान फानी ओडिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है और तेज हवाएं चल रही हैं. अभी हाल में कैसी परिस्थितियां हैं, आप इस मैप वीडियो को यहां देख सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, फानी तूफान से ओडिशा के 14 जिलों के प्रभावित होने की आशंका है। जिसमें जगतसिंहपुर, पुरी, केंद्रपारा, बालासोर, भदरक, गंजम, खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गाजापटी, मयूरभंज, ढेंकानाल और कियोंझार शामिल हैं। आपदा की संभावनाओं को देखते हुए नौसेना को भी मुस्तैद किया गया है।
इस बीच राज्य सरकार लोगों को संभावित फानी प्रभावित क्षेत्र से बाहर लाने की कोशिश कर रही है ताकि बड़ी मात्रा में जन-धन की हानि न हो। वहीं ओडिशा के समुद्री क्षेत्र के पास तेज बारिश की खबर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS