Farm Bills: पंजाब से कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का 'खेती बचाओ' अभियान, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

Farm Bills: पंजाब से कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का खेती बचाओ अभियान, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
X
पंजाब से आज कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का 'खेती बचाओ' अभियान शुरू होने जा रहा है।

Farm Bills: मोदी सरकार के कृषि बिलों के खिलाफ देशभर में किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच पंजाब से आज कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का 'खेती बचाओ' अभियान शुरू होने जा रहा है। इसी बीच आज राहुल गांधी भी यहां शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस आज पंजाब के मोगा जिले से 'खेती बचाओ' अभियान शुरू करने जा रही है। ये अभियान 3 दिनों तक लगेगा। 4 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर तक होगा। इस दौरान पंजाब और हरियाणा में राहुल गांधी किसानों के साथ शामिल होंगे।

तीन दिनों का अभियान

इस तीन दिवसीय अभियान का नेतृत्व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। रविवार सुबह 11 बजे राहुल गांधी बधनीकलां में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद मोगा जिले से अभियान को हरी झंडी दिखाई जाएगी। राहुल गांधी पंजाब और हरियाणा में आगमन को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया था। तीन दिनों तक दोनों राज्यों में किसान यात्रा के लिए आएंगे।

राहुल गांधी ट्रैक्टर रैलियां करेंगे

मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए कृषि कानूनों के खिलाफ अब पंजाब और हरियाण में चार से छह अक्टूबर तक ट्रैक्टर रैलियां करेंगे। इससे पहले कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि गांधी तीन से पांच अक्टूबर तक ट्रैक्टर रैलियां करेंगे। हालांकि, उनका शेष कार्यक्रम यथावत रहेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकरान ने ट्वीट कर लिखा कि राहुल गांधी की ट्रक्टर रैलियों के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब अभियान 4 से 6 अक्टूबर को होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत और सभी मंत्री एवं पार्टी विधायक किसानों के गुस्से और पीड़ा को आवाज देने के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। जिनकी आवीजिका केंद्रीय कानूनों के चलते दांव पर लग गई है।

Tags

Next Story