बड़ी खबर: कल से किसान आंदोलन हो रहा तेज, दिल्ली-जयपुर हाईवे बंद, ये सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित

किसानों का आंदोलन 12 दिसंबर के उग्र होने जा रहा है। अब दिल्ली की तरफ आने वाले जयपुर हाईवे को कल से बंद कर दिया जाएगा। किसानों ने बीते दिनों कृषि कानूनों पर सहमति नहीं बनने के बाद ऐलान किया था। वहीं किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद किया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किसान आंदोलन के तेज होते ही अब 12 दिसंबर से दिल्ली जयपुर और दिल्ली आगरा हाईवे को बंद कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ देशभर के सभी टोल प्लाजा को भी टोल फ्री कर दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों ने ट्रेन रोकने और बस सेवा को प्रभावित करने के संकेत दिए हैं।
अखिल भारतीय किसान सभा के पंजाब महासचिव मेजर सिंह पुनावल ने बताया कि जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे 12 दिसंबर से रोक दिया जाएगा। किसान डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालयों में धरना देंगे और 14 दिसंबर को भारत भर के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही 12 दिसंबर और 14 दिसंबर को टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। देश भर में टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि आंदोलनकारियों को रिलायंस पेट्रोल पंप भी बंद मिलेंगे। भाजपा कार्यालयों और नेताओं का घेराव किया जाएगा। इस बीच किसान नेता बलदेव सिंह ने शुक्रवार को दोहराया कि किसान कृषि कानूनों में संशोधन नहीं चाहते हैं और उन्हें रद्द करना चाहते हैं। हम कृषि कानूनों में संशोधन नहीं चाहते हैं। ये कानून बड़ी कंपनियों के हित में हैं और इन्हें रद्द किया जाना चाहिए। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कल किसान नेताओं से केंद्र के साथ बातचीत फिर से शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS