Farmer Protests: दिल्ली में पुलिस बैरिकेड तोड़कर दाखिल हुए किसान, देखें वीडियो

Farmer Protests: दिल्ली में पुलिस बैरिकेड तोड़कर दाखिल हुए किसान, देखें वीडियो
X
Farmer Protests: प्रदर्शनकारी किसान सिघु बॉर्डर समेत कई सीमाओं पर पुलिस बैरिकेड तोड़कर दिल्ली में प्रवेश कर गए हैं। इस दौरान पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले भी दागे हैं और लाठीचार्ज भी किया है।

Farmer Protests: एक ओर जहां राष्ट्र आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान ट्रैक्टर परेड के माध्यम से नए कृषि कानूनों के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं अब खबरें सामने आ रही हैं कि प्रदर्शकारियों किसानों ने सिघु, टिकरी, गाजीपुर और अक्षरधाम, प्रगति मैदान पर पुलिस बेरीकेट तोड़ दिए हैं और दिल्ली में दाखिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ये किसान आईटीओ तक पहुंच गए वहीं इन्हें नहीं पता है कि इन्हें जाना कहां हैं।

वहीं करनाल बाईपास पर भी प्रदर्शकारी किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी है और कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान दिल्ली में प्रवेश कर गए हैं। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो भी सामने आई हैं। जिसमें किसान पुलिस बैरिकेडिंग को साफ तौर पर तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस भी इन प्रदर्शकारी किसानों पर लाठी भांज रही है।

Tags

Next Story