Farmer Protests: दिल्ली में किसानों ने मचाया उपद्रव, ग्रीन लाइन के 11 मेट्रो स्टेशन बंद

Farmer Protests: एक ओर जहां आज देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं दूसरी ओर आईटीओ समेत दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड तोड़कर दिल्ली में घुसे किसान जमकर उत्पात मचा रहे हैं। आईटीओ पर प्रदर्शकारी किसानों और पुलिस के बीच सीधी भिड़त भी देखी जा रही है। कई जगहों पर प्रदर्शकारी किसान सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों पर पत्थर बरसा रहे हैं और लाठी-डंडे लेकर खदेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यहां प्रदर्शनकारी किसानों पुलिस की गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की है। वहीं आंदोलन उग्र होने की वजह से डीएमआरसी ने ग्रीन लाइन के 11 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए हैं।
#WATCH दिल्ली: प्रदर्शनकारी किसानों ने आईटीओ इलाके में एक डीटीसी बस में तोड़फोड़ की। pic.twitter.com/e4lyHUwONO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
प्रदर्शनकारियों ने आईटीओ में ट्रैक्टर से पूरी बस को धकेल दिया। वहीं अक्षरधाम पर किसानों ने तलवार से पुलिस पर हमला कर दिया। दिल्ली के कई हिस्सों में घुसे किसान तय रूट का ध्यान नहीं रख रहे हैं। वहीं प्रदर्शनकारी पुलिस मुख्यालय को भी पार कर गए हैं। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में भी किसान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी हैं और उपद्रव मचा रहे हैं। यहां भी पुलिस प्रदर्शनकारियों को काबू करने का प्रयास कर रही है।
#WATCH दिल्ली: प्रदर्शनकारी किसानों ने आईटीओ इलाके में पुलिसकर्मियों पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की। pic.twitter.com/uuQ7hG421S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS