Farmer Protests: उपद्रवियों ने लाल किले पर तिरंगे के साथ अपना झंडा फहराया, जवान उतारने का कर रहे प्रयास

Farmer Protests: उपद्रवियों ने लाल किले पर तिरंगे के साथ अपना झंडा फहराया, जवान उतारने का कर रहे प्रयास
X
Farmer Protests: नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जता रहे प्रदर्शकारी किसान दिल्ली में लाल किले में भी घुस गए हैं। वहीं एक प्रदर्शनकारी युवक लाल किले पर फराए गए ध्वज पर भी चढ़ गया है।

किसान विरोध प्रदर्शन: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ में बीते दो महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान आज दिल्ली में घुस गए।

वहीं ये किसान अब दिल्ली स्थित लाल किले में भी प्रवेश कर गए हैं। वहीं ये प्रदर्शनकारी यहीं नहीं रुके। इसके बाद उपद्रवियों ने लाल किले में जो तिरंगा फहराया गया। उस तिरंगे के बराबर में ही प्रदर्शनकारियों ने अपना झंडा फहरा दिया है।

वैसे लाल किले में तिरंगे के बराबर में फहराया गया यह झंडा निशान साहिब का बताया जा रहा है। जो निशान साहब सिखों का पवित्र त्रिकोणीय ध्वज है। वहीं उपद्रवियों की इस हरकत को देश का अपमान बताया जा रहा है।

मामले की सूचना पर सुरक्षा बल और दिल्ली पुलिस के जवान भी लाल किले पहुंचे हैं। जो उपद्रवियों द्वारा लाल किले पर तिरंगे के बराबर में फहराए गए निशान साहिब के झंडे को उतारने का प्रयास कर रहे हैं। इस वाक्य का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक जवान उस झंडे को उतारने के लिए पोल पर चढ़ने का प्रयास कर रहा है। लेकिन वो इसमें सफल नहीं हुआ और नीचे ऊतर आया। वहीं अन्य जवान भी इस झंडे को तिरंगे के बराबर से उताने का प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक लाल किले से यह झंडा नहीं उतारा गया है।

सुरक्षा बल और दिल्ली पुलिस लाल किले पर स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रही है। पुलिस इन उपद्रवियों को लाल किले से हटा रही है। वहीं किसान प्रदर्शकारियों के प्रदर्श रैली के लिए तय जगहों पर भेजे जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags

Next Story