दिल्ली में घुसे आंदोलनकारी हमारे संगठन के लोग नहीं: संयुक्त किसान मोर्चा

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने उग्र रूप धारण कर लिया है। दिल्ली में किसानों ने कई जगह तोड़फोड़ की है। वहीं इस झड़प से संयुक्त किसान मोर्चा ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि दिल्ली में घुसे किसान हमारे संगठन के नहीं है, भारतीय किसान यूनियन (उग्रहन) और किसान मजदूर संघर्ष समिति हमारे मोर्चा का हिस्सा नहीं है, वे अपने फैसले स्वतंत्र तरीके से लेते हैं।
यहां छोड़े गए आंसू गैस के गोले
आंदोलनकारी किसानों ने मयूर विहार इलाके में पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी। इसके बाद किसानों ने दिल्ली की तरफ कुच कर किया। वहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने आईटीओ इलाके में एक डीटीसी बस में तोड़फोड़ की। किसानों ने अब उग्र रूप अपना लिया है। वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर रैली दिलशाद गार्डन पहुंची। पुलिस किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है।
क्या कहना है ADG प्रशांत कुमार का
उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश में सब कुछ सकुशल चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग हमारे किसानों से लगातार वार्ता कर रहे हैं। अभी तक शांति है। उत्तर प्रदेश में कहीं भी लाठीचार्ज नहीं किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS