Farmers Protest: बड़े आंदोलन की तैयारी, गाजीपुर बॉर्डर की बैरिकेड तोड़ दिल्ली में घुसे यूपी के किसान

Farmers Protest: बड़े आंदोलन की तैयारी, गाजीपुर बॉर्डर की बैरिकेड तोड़ दिल्ली में घुसे यूपी के किसान
X
Farmers Protest: मोदी सरकार के कृषि कानून के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के बाद अब यूपी के किसानों ने भी दिल्ली कूच कर दिया है।

Farmers Protest: मोदी सरकार के कृषि कानून के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के बाद अब यूपी के किसानों ने भी दिल्ली कूच कर दिया है। भारतीय किसान संघ दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए हैं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस बेरिकेट को तोड़ कर आगे निकल चले हैं।

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली कूच करते हुए भारतीय किसान संघ गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा। बिना ट्रैक्टर दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत मिली है। भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि सलाह-मशविरा करने के बाद यहां से आगे बढ़ेंगे। तब तक यहीं डेरा डालेंगे।

वहीं दूसरी तरफ किसानों ने रात सिंधु बॉर्डर पर गुजारी थी। किसान अब भी वहां डटे हुए हैं। उन्होंने फिलहाल फैसला किया है कि वो सिंधु बॉर्डर से नहीं हटेंगे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत दे दी है। लेकिन एक शर्त के साथ पुलिस ने उन्हें बिना ट्रैक्टर के गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत दी है।

हालांकि, किसान इस पर राजी नहीं हुए। वे अब आगे की रणनीति के लिए बैठक कर रहे हैं। कई किसान गाजीपुर बॉर्डर से आगे निकल चुके हैं। यहां पर करीब 300 से 400 किसान हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सिंधु बॉर्डर अभी भी दोनों ओर से बंद है। कृपया वैकल्पिक मार्ग चुनें। कुछ किसान बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में पहुंच गए हैं।

Tags

Next Story