Farmers Protest: किसानों का ऐलान, 8 मार्च को धरना स्थल पर मनाएंगे 'महिला किसान दिवस'

Farmers Protest: किसानों का ऐलान, 8 मार्च को धरना स्थल पर मनाएंगे महिला किसान दिवस
X
किसानों ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर वो महिला किसान दिवस मनाएंगे।

Farmers Protest: केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसानों ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर वो महिला किसान दिवस मनाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला लिया है कि 3 मार्च से लेकर 15 मार्च तक अपना कार्यक्रम जारी रहेगा। इसमें 8 मार्च को महिला दिवस पर एक अनोखे तरीके से इसे मनाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि 6 मार्च दिन शनिवार को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 8 मार्च को महिला दिवस को किसान महिला दिवस के रुप में मनाएंगे। जिसमें सभी प्रदर्शन स्‍थलों पर महिला प्रदर्शनकारियों आगे रखकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 12 मार्च को बंगाल में एक जनसभा की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषि कानून के बारे में लोगों को बताना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि 8 मार्च दिन सोमवार को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जाता है। इस दिन को मुख्य तौर पर महिलाओं के प्रति समर्पित किया जाता है। इस बार के महिला दिवस की थीम Women in leadership: an equal future in a COVID-19 world रखी गई है।

Tags

Next Story