Farmers Protest: भारतीय किसान संघ ने 6 फरवरी के चक्का जाम को किया किनारा, RSS बना वजह

Farmers Protest: भारतीय किसान संघ ने 6 फरवरी के चक्का जाम को किया किनारा, RSS बना वजह
X
भारतीय किसान संघ ने एक प्रेस रिलीज जारी कर चक्का जाम से खुद को अलग कर लिया है।

Farmers Protest: भारतीय किसान संघ (Bharatiya Kisan Sangh ) ने 6 फरवरी को होने वाले देशव्यापी चक्का जाम से दुरी बना ली है। लेकिन कई किसान संगठनों ने देशव्यापी चक्का जाम का समर्थन जारी रखा है। इससे पहले राकेश टिकैत ने भी चक्का जाम से अपने को अलग कर लिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय किसान संघ ने एक प्रेस रिलीज जारी कर चक्का जाम से खुद को अलग कर लिया है। किसान संघ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) से जुड़ा हुआ है।



जानकारी के लिए बता दें कि कई किसान सगठनों ने 6 फरवरी को नेशनल और स्टेट हाइवे पर चक्का जाम का ऐलान किया था। ये देशव्यापी चक्का जाम होगा। वहीं कई किसान सगठनों ने इस चक्का जाम का खुला समर्थन किया है तो वहीं दूसरी तरफ कई संगठनों ने अपने हाथ पीछे खिंच लिए हैं।

6 फरवरी को नेशनल और स्टेट हाइवे में 3 घंटे के लिए चक्का जाम का समर्थन नहीं करेगा। किसानों यूनियन्स ने कहा है कि वो उनके प्रदर्शन स्थल के आसरपास इंटरनेट पर प्रतिबंध, सरकारी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे अत्याचार और सरकार द्वार लाए गए तीन नए किसान कानूनों के खिलाफ हाइवेंज को बंद करेंगे।

बीकेएस राष्ट्रीय सचिव बद्री नारायण चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के नाम पर जो हुआ उसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी और हिस्सेदारी जारी है। इसी पॉलिटकल प्रोपेगेंडा के चलते हमने इस चक्का जाम से दूरी बना ली है।

Tags

Next Story