कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लौटाएंगे अवॉर्ड

केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आज भी विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच अब पंजाब के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी किसानों के फेवर में उतर उतर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने सभी अवॉर्ड और मेडल केंद्र सरकार को वापस करने का फैसला लिया है।
पद्मश्री करतार सिंह पहलवान के घर में गोल्डन गर्ल राजबीर कौर ओलंपियन दविंदर सिंह गरचा और ओलंपियन गुरमेल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 37 के करीब अवॉर्ड और मेडल वापस करने के लिए आज शनिवार को दिल्ली रवाना होंगे।
उन्होंने बताया आगे बताया कि वे द्रोणाचार्य अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड, मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड और अन्य तीन अवॉर्ड के साथ आज जालंधर से रवाना होकर सिंधु बॉर्डर पर किसानों से मिलकर यह अवॉर्ड वापस करेंगे। इस मसले पर 6 और 7 दिसंबर को राष्ट्रपति से मेडल और अवॉर्ड वापस करने के लिए मीटिंग की बात भी कही गई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण सम्मान वापस कर दिया था। उनके अलावा अकाली दल के नेता रहे सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी अपना पद्म भूषण सम्मान लौटाने की बात कही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS