बड़ा आंदोलन: पंचकूला में किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े, हजारों की संख्या में गवर्नर हाउस की तरफ बढ़ रहे

बड़ा आंदोलन: पंचकूला में किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े, हजारों की संख्या में गवर्नर हाउस की तरफ बढ़ रहे
X
हरियाणा के पंचकूला में हजारों किसान चंड़ीगढ़ में गवर्नर हाउस के लिए जा रहे हैं। इस मार्च में पंजाब और हरियाणा से किसान एकजुट हुए हैं। राजभवन में संयुक्त मोर्चा तीनों कृषि कानूनों की वापसी के लिए गवर्नर को ज्ञापन सौंपेंगे।

हरियाणा में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के राजभवनों में हजारों किसान गवर्नर को ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं। इस बीच पंचकूला में किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ है। किसानों ने कई जगहों पर बैरिकेड्स को तोड़ दिया है। किसान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को उखाड़ फेंका और आगे निकल चले। किसान प्रदर्शनकारी आगे बढ़ रहे हैं। पंचकूला में संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर हजारों की संख्या में किसानों ने कूच किया है।

बीते शुक्रवार को ही संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा था कि शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के राजभवनों में तीनों कृषि कानूनों के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।हरियाणा के हजारों किसान पंचकूला की ओर से चंडीगढ़ में एंट्री करेंगे।

जबकि दूसरी तरफ किसान मोर्चा ने कहा कि बीते 7 महीनों से सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी है। पीएम भी हमारी बात नहीं सुन रहे हैं। किसानों ने कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानूनोों को पास कर दिया लेकिन हम इसे हटवाने के लिए सरकार से कह रहे हैं। इन बिलों को वापस लिया जाए या रद्द किया जाए। किसान मोर्चा ने कहा कि हम गर्वनर को ज्ञापन सौंपने के लिए जा रहे हैं। हमारा मार्च शांतिपूर्ण है। लेकिन कई जगहों पर किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े दिए हैं। किसान अब गवर्नर हाउस की तरफ बढ़ रहे हैं।



Tags

Next Story