Farmer Tractor Rally Live Updates: ट्रैक्टर परेड हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों की संख्या 86 हुई, दिल्ली में सामान्य हो रहे हालात

Farmer Tractor Rally LIVE Updates: कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए हजारों किसानों की भीड़ सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच चुकी है। सभी बॉर्डरों पर जहां देखो वहां किसान और उनके ट्रैक्टर ही दिखाई दे रहे हैं। बॉर्डरों पर ट्रैक्टर मार्च को लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं। साथ ही आतंकी हमले के इनपुट्स के बीच व किसानों के आंदोलन को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Live Updates:
किसान हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मी
दिल्ली में किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प में घायलों की संख्या 86 पहुंच गई है। वहीं 45 पुलिसकर्मियों को सिविल लाइन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है. वहीं, 18 पुलिसकर्मी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं दिल्ली में हालात सामान्य हो रहे हैं। शास्त्री पार्क आईएसबीटी, मुकरबा चौक और भजनपुरा की तरफ ट्रैफिक नॉर्मल हो गया है।
किसान नेता का बयान
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज जो घटना हुई उसके लिए दिल्ली पुलिस और प्रशासन जिम्मेदार है। साथ ही इससे पहले कहा कि हमें पता है कि कुछ लोगों ने आंदोलन को कमजोर करने के लिए ऐसा किया है।
दिल्ली पुलिस को आदेश
गृह मंत्रालय से दिल्ली पुलिस को सख्ती से निपटने का आदेश मिल गया है। जिसके बाद पुलिस कमिशनर ने जवानों को आदेश दे दिया है कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
दिल्ली के बॉर्डरों पर इंटरनेट सेवा पर रोक
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा की घटना के बाद केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया है। वहीं किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने किसानों को सिंघु बॉर्डर लौटने को कहा है।
नांगलोई में स्थिति कंट्रोल से बाहर
नांगलोई से किसान बैरिकेड को तोड़कर पंजाबी बाग की तरह यानी रिंग रोड की तरफ बढ़ गए हैं। स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई है। पुलिस से किसान काबू नहीं हो रहे हैं। किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पुराने डीएम नेट को भी दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने खोलने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस में दो वायरलेस सेट है। पुराने वाले वायरलेस सेट को भी चलाने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस में हाल ही में नए वायरलेस सेट लाए गए हैं।
बुराड़ी में निहंगों ने पुलिस को दौड़ाया
बुराड़ी फ्लाईओवर से ट्रकों को हटा लिया गया है। पुलिस ने बैरिकेडिंग के तौर ट्रक लगाए थे। नुकसान होने के डर से ट्रक चालकों ने ट्रक वापस ले लिए। किसानों ने बुरारी फ्लाईओवर से कूच कर दिया है। बुराड़ी में निहंगों ने पुलिस को दौड़ा दिया है।
दिल्ली के बुराड़ी पर आंसू गैस के गोले छोड़े
बुराड़ी में किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए। इस पर पुलिस और किसानों में टकराव हो गया। बुराड़ी पर स्थिति बिगड़ गई। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। पुलिस दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया है।
करनाल बाईपास पर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकरी किसानों ने करनाल बाईपास पर दिल्ली के अंदर प्रवेश करने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी। पुलिस ने भी किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया है।
#WATCH कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकरी किसानों ने करनाल बाईपास पर दिल्ली के अंदर प्रवेश करने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी। #FarmLaws pic.twitter.com/MwzZDFrvBc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
मुकरबा चौक पर भी पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत
सिंघु बॉर्डर से निकले किसानों के जत्थे और पुलिस के बीच भी भिड़ंत हुई है। किसानों का ट्रैक्टर मार्च, मुकरबा चौक से कंझावला जाने वाले था, लेकिन ऐन वक्त पर किसानों ने अपना रूट बदल दिया। वह आउटर रिंग रोड की ओर से बढ़ रहे हैं। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई है, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके साथ ही कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है।
अक्षरधाम में किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ा
गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों ने अक्षरधाम में बैरिकेड्स को तोड़ दिया है। किसान अब सराय काले खां की ओर बढ़ रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकरी किसानों ने मुकरबा चौक पर पुलिस बैरिकेडिंग को हटाया। #farmslaws pic.twitter.com/5ZfqYxGLuf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
बैरिकेडिंग तोड़कर हजारों किसान दिल्ली की तरफ घुसे
नोएडा मोड़ पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ है। हजारों की तादाद में किसान निजामुद्दीन और अक्षरधाम के तरफ मुड़ गए है। भारी तादात में किसान नोएडा मोड़ पर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे घुस रहे हैं। पुलिस के साथ टकराव की स्थिति बनी हुई है।
किसानों को तितर-बितर करने के लिए छोड़े आंसू गैस के गोले
कृषि क़ानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों की भीड़ टिकरी बॉर्डर पर जमा हुई। वहीं संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।
#WATCH दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी। #FarmersProtests pic.twitter.com/SIYjO8muPo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
गाज़ीपुर बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली शुरू
गाज़ीपुर बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली शुरू हो गई है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि हमें एक रूट दिया गया है हम उसी रूट से जा रहे हैं। आंदोलन खत्म नहीं होगा। नियमों का पूरा पालन किया जाएगा।
गाज़ीपुर बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली शुरू हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया, "हमें एक रूट दिया गया है हम उसी रूट से जा रहे हैं। आंदोलन खत्म नहीं होगा। नियमों का पूरा पालन किया जाएगा।" pic.twitter.com/iqpjXr9rrC
नोएडा मोड़ पर किसानों तोड़े बैरिकेड
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए है। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े है। इसके साथ ही किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है।
चिल्ला बॉर्डर पर स्टंट के दौरान पलटा ट्रैक्टर
नोएडा के सेक्टर 14 ए चिल्ला बॉर्डर पर स्टंट के दौरान हादसा हुआ है। दरअसल, ट्रैक्टर मार्च के दौरान कुछ किसान स्टंट कर रहे थे। ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से महानगर अध्यक्ष राजीव नागर घायल हो गए। मौके पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर को सीधा किया और महानगर अध्यक्ष को बाहर निकाला।
टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स
कृषि क़ानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़े। वहीं सिंघु बॉर्डर के बाद टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया है। पुलिस किसान नेताओं से बातचीत में जुटी है। किसानों अपनी बात पर अड़े हुए हैं।
#WATCH कृषि क़ानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी। #FarmersProtest pic.twitter.com/g72718jXBw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
पुलिस ने करनाल बाईपास पर अस्थायी दीवार बनाकर किया सील
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस और किसानों की ट्रैक्टर रैली को देखते हुए करनाल बाईपास पर एक अस्थायी दीवार खड़ी की गई है। गाड़ियों को राजधानी में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
Delhi: A temporary wall erected to seal Karnal bypass to stop the entry of vehicles into the national capital#RepublicDay pic.twitter.com/eFop7YOjKW
— ANI (@ANI) January 26, 2021
किसान तैयार
दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर पर केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली के लिए तिरंगे के साथ किसान तैयार हैं।
ट्रैक्टर रैली में करीब 500 महिलाएं होंगी शामिल
पुरुषों के अलावा ट्रैक्टर रैली में महिलाएं भी शामिल होंगी। रैली में शामिल हो रही खान ने दावा किया कि आज की को परेड में करीब 500 महिलाएं भी मौजूद रहेंगी।
हर ट्रैक्टर का कराना होगा रजिस्ट्रेशन
किसान संगठनों का कहना था कि बिना रजिस्ट्रेशन, डीएल और आधार कार्ड के किसी भी ट्रैक्टर को मार्च में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जा रही है। जगह-जगह काउंटर बनाकर मार्च में शामिल होने वाले ट्रैक्टर चालकों का रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाया जा रहा है।
दिल्ली में लगा जाम
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि जीटीके रोड, बाहरी रिंग रोड, बादली रोड, केएन काटजू मार्ग, मधुबन चौक, कंझावला रोड, पल्ला रोड, नरेला और डीएसआईडीसी नरेला पर यातायात धीमा है। कृपया इन सड़कों से बचें।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आज 26 जनवरी पर ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों ने कमर कस ली है। सिंघु, टीकरी ओर गाजीपुर बॉर्डर पर परेड के लिए आखिरी क्षण की तैयारियों में किसान व्यस्त हैं। आज (मंगलवार) परेड का एक अहम हिस्सा ट्रैक्टर टॉली पर झांकी होगी। शुरुआती ट्रॉली में गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र पाठ किया जाएगा, जिसके लिए वाहनों को फूलों से सजाया गया। इस दौरान कुछ कलाकारों की कृषि से जुड़े पोस्टर भी प्रदर्शित करने की तैयारी की गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS