Farmers Tractor Parade Full Route Plan : इस बार 26 जनवरी पर पहली बार देश में दिखेंगी दो परेड, किसान ट्रैक्टर रैली का ये है पूरा प्लान

Farmers Tractor Parade Full Routes Plan : 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस पर देश में पहली बार दो परेड निकलने जा रही हैं। एक भारत सरकार तो दूसरी किसान सरकार की। हर साल 26 जनवरी पर राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड निकाली जाती है। वहीं इस बार दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान ट्रैक्टर परेड निकालने जा रही हैं। इस परेड को निकलवाने की पूरी जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस पर होगी।
किसान ट्रैक्टर रैली का पूरा प्लान
पंजाब और हरियाणा से किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं। आज सोमवार तक दिल्ली के बॉर्डरों तक 30 हजार ट्रैक्टर पहुंच चुके हैं। जो 26 जनवरी की किसान परेड में शामिल होंगे। किसान नेताओं का दावा है कि एक लाख ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे। दिल्ली की तीन जगहों पर रैली निकाली जाएगी। किसान सोशल आर्मी के 1000 वॉलियंटर्स भी तैनात रहेंगे। टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस ने की पूरी तैयारी
पुलिस ने कहा कि जिन रूट्स से किसान गुजरेंगे वहां के सभी रास्तों को डायवर्ट किया गया है। किसान सोशल आर्मी का संपर्क सीधा पुलिस से होगा। ट्रैक्टर रैली के दौरान तीन तरह के झंडों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। जिसमें किसान संगठन, तिरंगा और खालसा पंथ का झंडा शामिल है। इस रैली के दौरान अगर कोई घटना होती है तो इसके लिए किसान संगठन ही जिम्मेदार होंगे। टीकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर से किसान ट्रैक्टर रैली की शुरूआत होगी। दिल्ली में आने की किसानों को इजाजत है। दिल्ली के करीब 32 किलोमीटर के एरिया में किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन होगा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर रैली को लेकर हम यहां से अक्षरधाम जाएंगे, अक्षरधाम से वापस आएंगे और फिर आनंद विहार होकर निकल जाएंगे। ये 46 किलोमीटर का रूट है। पुलिस हमारे साथ रहेगी।
ये हैं किसान ट्रैक्टर रैली के तीन रूट्स...
1. सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसान 63 किलोमीटर की रैली करने वाले हैं और यह रैली संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, कन्झंवाला, बवाना व केएमपी एक्सप्रेसवे से गुजरने वाली है।
2. टिकरी बॉर्डर पर बैठे किसान 62.5 किलोमीटर की रैली करने वाले हैं, यह रैली नांगलोई, नजफगढ़, झरोड़ा व केएमपी एक्सप्रेसवे से गुजरने वाली है।
2.गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान अप्सरा बॉर्डर हापुर रोड, कुंडली एक्सप्रेसवे से गुजरने वाली है और यह 68 किलोमीटर तक गुजरने वाली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS