दिल्ली में भारी जाम, ट्रैफिक डायवर्जन ने बढ़ाई मुसीबतें, घर से निकल रहे हैं तो जान लें कहां क्या दिक्कतें...

राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद बुधवार को कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर भारी जाम लगा है। आनंद विहार के पास भी भारी जाम के चलते लोगों को खासी परेशानी हो रही है। अगर आप घर से निकल रहे हैं तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें। इसकी वजह दिल्ली के कई रास्तों पर पुर्णतह और कुछ पर बेरिकेडिंग कसी गईं हैं।
Noida: Heavy traffic at Delhi-Noida-Delhi (DND) Flyway.
— ANI UP (@ANINewsUP) January 27, 2021
"Two lanes each are closed for traffic from Kalindi Kunj to Noida and Noida to Kalindi Kunj, causing heavy blockage" said Delhi Traffic Police pic.twitter.com/HNVCIu8Ehv
ये रास्ते रहेंगे बंद
ITO से इंडिया गेट कनॉट प्लेस जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। वहीं मिंटों रोड से कनॉट प्लेस और बारापुला से नोएडा जाने वाला रास्ता भी बंद है। वहीं सीमापुरी से गाजियाबाद जाने वाला रास्त भी बंद कर दिया है।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के कुछ जगहों पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम। (वीडियो आनंद विहार के पास से) pic.twitter.com/p9uiHVs04E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2021
वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार गाज़ीपुर मंडी, NH-9 और NH-24 को बंद कर दिया गया है। जिसे दिल्ली से गाज़ियाबाद जाना है वह कड़कड़ी मोड़, शाहदरा और DND का प्रयोग कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS