फर्रुखाबाद: 25 बच्चों को बंधक बनाने वाला बदमाश हुआ ढेर, जानें पूरा मामला

फर्रुखाबाद: 25 बच्चों को बंधक बनाने वाला बदमाश हुआ ढेर, जानें पूरा मामला
X
उत्‍तर प्रदेश में फर्रूखाबाद के केसरिया गांव में एक शख्स ने जन्मदिन की पार्टी के बहाने बच्चों को बंधक बनाया।

उत्‍तर प्रदेश में फर्रूखाबाद के केसरिया गांव में एक शख्स ने जन्मदिन की पार्टी के बहाने बच्चों को बंधक बनाया। लेकिन सभी 25 बच्‍चों को बचाया गया। पुलिस ने बंधक बनाने वाले व्‍यक्ति को मार गिराया है।

फर्रुखाबाद में पूरे 11 घंटे अपराधी की कैद में रहने के बाद 25 मासूमों को बचा लिया गया। 7 घंटे के ऑपरेशन के बाद रात डेढ़ बजे अपराधी सुभाष बाथम का पुलिस ने मार गिराया।

यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि आईजी के नेतृत्व में घर के बेसमेंट में प्रवेश किया गया। यूपी पुलिस के जवान भी घर के पीछे से घुसे। पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। सुभाष बाथम नाम के अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

ये है पूरा मामला

फर्रूखाबाद के केसरिया गांव में अपने घर पर जन्मदिन की पार्टी के लिए एक शख्स ने बच्चों को बुलाया था। ये कई मामले में आरोपी और हत्या का आरोपी भी था जब स्थानीय लोगों को पता चला कि बच्चों को बंधक बना लिया गया है, तो उन्होंने पुलिस को बुलाया।

शाम करीब 5 बजे बाथम ने घर के अंदर से उन लोगों पर गोलीबारी की, जिन्होंने उनसे बात करने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी और एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया।।इसके बाद एसपी और डीएम मौके पर पहुंचे।

बच्चों को बंधक बनाने के सात घंटे के बाद पुलिस ने कहा कि बाथम ने बालकनी से लड़की को अपने पड़ोसी को सौंप दिया। शुक्रवार को लगभग 1 बजे स्थानीय लोगों ने बाथम के घर पर घेराबंदी की और सामने के दरवाजे को तोड़ दिया। जैसे ही पुलिस उसके घर में घुसी तो उसने बाथम पर गोली चला दी।

Tags

Next Story