आज से देशभर में जरूरी हुआ Fastag, फास्टैग न होने पर लगेगा भारी जुर्माना, होंगे ये नुकसान

देशभर में आज से सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग (FASTag) जरुरी हो गया है। सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से एक अधिसूचना जारी कर बताया था कि 15-16 फरवरी की मध्य रात 12 बजे से देश के सभी नेशनल हाईवे पर गाड़ियों के ऊपर फास्टैग लगाना जरुरी होगा। अगर आपकी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा होगा तो आपको जुर्माना भी देना होगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने अधिसूचना में कहा है कि सभी गाड़ियों के लिए फास्टैग अनिवार्य होगा साथ ही 16 फरवरी 2021 की मध्यरात्रि से सभी टोल पर इसे जरुरी कर दिया जाएगा। इससे पहले सरकार ने एक जनवरी 2021 से देश में फास्टैग को अनिवार्य कर दिया था। लेकिन बाद में 15 फरवरी तक लोगों को छूट दी गई थी। इसके अलावा एक्सप्रे-वे पर भी फास्टैग होगा।
अगर आपकी गाड़ी पर फास्टैग नहीं है तो आपको इसी लगवाना होगा। नहीं तो आपको दोगुना चालान देना होगा। टैग रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) के तहत आपका टोल टैक्स कट जाता है। इसे आप आसानी से बनवा सकते हैं और फिर अपने अकाउंट से लिंक कर इसे जारी रख सकते हैं। आप किसी भी टोल प्लाजा पर इसे बनवा सकते हैं।
यहां बनते हैं फास्टैग
इसके अलावा पेटीएम और कई बैंक भी फास्टैग की सुविधाएं देते हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर और पेटीएम मॉल पर भी ऑनलाइन बनवा सकते हैं। फास्टैग लगवाने के बाद आपको टोल प्लाजा पर लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना होगा। प्रदूषण में कमी आएगी। आपका ईंधन बचेगा।
फास्टैग न लगवाने के नुकसान
सबसे बड़ी बात कि टोल प्लाजा पर पारदर्शिता आएगी। आपको शुल्क जमा करने के लिए ऑनलाइन भुगतान गेटवे पर भेज दिया जाएगा। अगर फास्टैग नहीं है तो आपको दोगुना चालान भी कटेगा। फास्टैग नहीं होगा तो आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस भी नहीं होगा। साथ ही आपके शहर में आपकी गाड़ी का चालान भी कटेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS