FASTag: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया ऐलान, 1 जनवरी से देश में सभी वाहनों के लिए फास्टैग जरूरी, लगेगा इतना जुर्माना

FASTag: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि एक जनवरी 2021 से हर वाहन के लिए फास्टैग कार्ड जरूरी होगा। मोदी सरकार एक जनवरी से सभी टोल प्लाजा पर नियमों में बदलाव करने जा रही है। टोल प्लाजा से गुजरने वाले चार पहिया वाहनों पर फास्टैग कार्ड नहीं होने पर यात्रा करने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
नितिन गडकरी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी वाहनों पर 1 जनवरी 2021 से इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह डिवाइस (FASTag) अनिवार्य होगा। उन्होंने आगे कहा कि फास्टैग का उपयोग करने से यात्रियों को समय और ईंधन बचाने में मदद मिलेगी और उन्हें नकद भुगतान से भी निजात मिलेगी।
बता दें कि गडकरी ने एक आभासी उद्योग कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी। नवंबर में परिवहन मंत्रालय ने कहा था कि 1 जनवरी 2021 से सभी वाहनों पर फास्टटैग अनिवार्य होगा। इससे पहले सरकार ने दिसंबर 2017 से भारत के टोल प्लाजा पर फास्टैग मुहिम को शुरू किया था। परिवहन मंत्रालय ने 1 अप्रैल 2021 से नए वाहनों के लिए फास्टटैग का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। रिचार्ज नहीं है और वह टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन में घुसता है तो उस वाहन से जुर्माना वसूला जाएगा।
गडकरी ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए एक प्रमुख कदम उठाए गए। ताकि शुल्क पुरी तरह से डिजिटल किया जाए। टोल प्लाज़ा पर शुल्क का भुगतान सौ फीसदी डिजिटल किया जाए और केवल वाहन शुल्क टोल प्लाजा के माध्यम से किया जाए। इसके लिए सरकार ने फास्टटैग कार्ड बनाने और ऑफ लाइन भुगतान करने के लिए काम शुरू किया और लोगों को राहत दी। लेकिन अब पूरी तरह से फास्टटैग कार्ड का इस्तेमाल टोल प्लाजा पर करना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS