महिला यात्री ने हवा में दिया बच्ची को जन्म, 35 हजार फीट की ऊंचाई पर पैदा होने वाले बच्चे को जेट एयरवेज ने दिया था ये गिफ्ट

बेंगलुरु से जयपुर जा रही इंडिगो (IndiGo) की एक फ्लाइट में एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया है। इंडिगो फ्लाइट (IndiGo Flight) में सवार महिला को यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद विमान में मौजूद डॉक्टर व क्रू मेंबर्स ने विमान में ही महिला की डिलीवरी कराने का फैसला किया। महिला ने एक स्वास्थ्य बच्ची को जन्म दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इंडिगो ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट को तत्काल डॉक्टर व एंबुलेंस की सुविधा का इंतजाम करने की जानकारी दे दी गई। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। साथ ही बताते दें कि यह संयोग ही है कि बच्ची की डिलीवरी में डॉक्टर सुबाहना नजीर ने मदद की है। वह भी उसी फ्लाइट में सफर कर रहीं थीं।
जयपुर एयरपोर्ट पर ही डॉक्टर सुबाहना नजीर का इंडिगो स्टाफ ने गर्मजोशी से स्वागत किया और शुक्रिया कार्ड दिया। इंडिगो ने इस सरहानीय काम के लिए स्टाफ की सराहना की है। बता दें कि आज सुबह 5:45 बजे इंडिगो की फ्लाइ बेंगलुरू से रवाना हुई और सुबह 8 बजे जयपुर पहुंच गई।
पहले भी विमान में सफर के दौरान महिलाओं ने बच्चों को दिया है जन्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह कोई पहला केस नहीं जब विमान में किसी महिला की डिलीवरी हुई है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। साल 2020 में अक्टूबर के महीने में दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की ही फ्लाइट में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।
वहीं साल 2017 में भी जेट एयरवेज की फ्लाइट में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर एक महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद जेट एयरवेज ने बच्चे को बड़ा गिफ्ट दिया था। जेट एयरवेज ने ऐलान किया था कि यह बच्चा लाइफ टाइम विमान में फ्री में यात्रा कर सकेगा। एयर एशिया की फ्लाइट में भी एक मलेशिया की महिला ने बच्ची को जन्म दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS