अखबार के संपादक के खिलाफ FIR, येदियुरप्पा बोले- अभिव्यक्ति की स्वंत्रता पर पर्दा डाल रही JDS

अखबार के संपादक के खिलाफ FIR, येदियुरप्पा बोले- अभिव्यक्ति की स्वंत्रता पर पर्दा डाल रही JDS
X
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में कहा कि हम विश्वेश्वर भट (कन्नड़ डेली के संपादक) के खिलाफ एफआईआर का विरोध करते हैं। जेडी(एस) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पर्दा डाल रही है।

येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक में हमने 28 में से 25 सीटें जीती हैं। यह ऐतिहासिक जीत है। यह बेहतर है कि सरकार को भंग कर दिया जाए और मध्यावधि चुनाव कराए जाएं। भाजपा का कोई भी विधायक कांग्रेस या जेडी (एस) के संपर्क में नहीं है।

बता दें कि विश्वेश्वर भट ने लोकसभा चुनाव में मिली हार बाद जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं होने के बार में खबर प्रकाशित की थी। इसको लेकर जेडी(एस) के प्रदेश सचिव एसपी प्रदीप कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत के मुताबिक समाचार पत्र विश्ववाणी ने शनिवार को एक झूठी खबर प्रकाशित की जिससे ऐसे छवि बनी कि देवगौड़ा के पोतों के बीच में हंगामे और भ्रम की स्थिति है। इसके बाद पुलिस ने समाचार पत्र के संपाद और उसके विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज काई गई।

पुलिस के मुताबिक संपादक विश्वेश्वर भट और संपादकीय कर्मचारियों के खिलाफ धारा 406, 420 और 499 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story