केंद्रीय मंत्री आवास में दारू-मुर्गा की पार्टी, जुआ को लेकर विवाद पर विनय की हत्या, Vikas Kishore पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास किशोर (Vikas Kishore) के घर विनय श्रीवास्तव (Vinay Srivastava) की हत्या का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, हालांकि ये केस आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई है। ऐसे में विकास किशोर की मुश्किलें बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि मंत्री के बेटे की पिस्टल का लाइसेंस भी रद्द कराया जाएगा।
विकास किशोर की पिस्टल से विनय को मारी गोली
बता दें कि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर विनय श्रीवास्तव की लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार रात को लखनऊ के दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर विनय श्रीवास्तव के साथ 6 लोग मौजूद थे। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि रात में सभी लोग घर में जुआ खेल रहे थे, इसी दौरान दोबारा जुआ खेलने को लेकर आपसी विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि आरोपियों में से किसी एक ने विकास किशोर की पिस्टल से विनय को गोली मार दी।
मौके से चार आरोपी हिरासत में लिए गए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 वर्षीय विनय श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या करने की सूचना मिलते बाद डीसीपी पश्चिम राहुल राज और एसीपी काकोरी अनूप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से विकास किशोर की पिस्टल भी बरामद कर ली और मौके से चार आरोपियों को हिरासत में लिया।
जुआ खेलने को लेकर विवाद के बाद हुई हत्या
डीसीपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विनय श्रीवास्तव कन्हैया माधवपुर वार्ड फरीदीपुर के रहने वाले हैं। विनय के भाई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार रात विनय विकास किशोर के घर पर गया था। विकास के घर पर अजय रावत, शमीम, अंकित वर्मा और बाबा रहते हैं। चारों लोगों ने विनय के साथ खाना-पिया खाया। इसके बाद जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ और विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ रही है।
ये भी पढ़ें...Bahadurgarh : यूपी पुलिस ने पूर्व चेयरमैन के पुत्र को पकड़ा, थाने में जमकर हंगामा, अस्पताल में भर्ती
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS