Breaking News : भाकपा नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ मामला दर्ज, शिवसेना ने किया वार

Breaking News : भाकपा नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ मामला दर्ज, शिवसेना ने किया वार
X
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ रामायण-महाभारत पर दिए बयान पर मामला दर्ज हो गया है। योग गुरु रामदेव ने बीते शनिवार को शिकायत दर्ज की थी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ रामायण-महाभारत पर दिए बयान पर मामला दर्ज हो गया है। योग गुरु रामदेव ने बीते शनिवार को शिकायत दर्ज की थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीताराम येचुरी के खिलाफ रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों से साबित होता है कि हिंदू भी हिंसक हो सकते है वाले बयान से साधु संत नाराज हो गए और उन्होंने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस में एफआईआर दर्ज कर ली है।

बता दें कि येचुरी ने रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा था कि हिंदू भी हिंसक हो सकता है। जिसके बाद वो यहीं नहीं रुके आगे दावा किया कि हिंसक घटनाओं के उदाहरण इन ग्रंथों में भरे पड़े हैं।

जिसके बाद भारत माता मंदिर परिसर में साधु समाज ने बैठक बुलाई। जिसमें रामदेव भी पहुंचे। सभी ने मिलकर फैसला किया की वो सीताराम येचुरी के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ शिवसेना नेता संजय राउत ने वामपंथी नेता सीताराम येचुरी से उनके नाम से सीताराम हटाने की सलाह दी है। माकपा महासचिव ने कहा था कि महाभारत और रामायण जैसे हिन्दू महाकाव्य हिंसा से भरे हुए हैं।

राउत ने येचुरी से पूछा कि क्या वह जम्मू कश्मीर में पाक समर्थिक आतंकवाद के खिलाफ देश की रक्षा करने वाले सुरक्षा बलों की कार्रवाई को भी हिंसा कहेंगे। राउत ने कहा कि अगर सीताराम येचुरी रामायण और महाभारत को हिन्दू हिंसा कहते हैं तो उन्हे अपने नाम से सीताराम हटाना चाहिए।

माकपा मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी में लिखे लेख में येचुरी ने कहा था कि भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाने का भाजपा का फैसला हिन्दुत्व सांप्रदायिक वोट बैंक को एकजुट करने के उसके प्रयासों का ही विस्तार है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story