Omicron: मुंबई और पुणे के बाद अब इस जिले में मिला ओमिक्रॉन का पहला केस, टॉप पर महाराष्ट्र

Omicron: मुंबई और पुणे के बाद अब इस जिले में मिला ओमिक्रॉन का पहला केस, टॉप पर महाराष्ट्र
X
मुंबई और पुणे के बाद वेरिएंट ओमिकॉन से संक्रमित एक शख्स नागपुर से मिला है। जिसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में पहला मामला ओमिक्रॉन (Omicron Case) का सामने आया है। यहां दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से लौटे एक शख्स की जांच करवाई गई। टेस्ट पॉजिटिव आया। इससे पहले महाराष्ट्र के मुंबई औ पुणे में पहले ही ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद पूरे राज्य में संक्रमितों की संख्या 18 हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई और पुणे के बाद वेरिएंट ओमिकॉन से संक्रमित एक शख्स नागपुर से मिला है। जिसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है। नागपुर के नगर आयुक्त राधाकृष्णन ने जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित था। यह मरीज पश्चिम अफ्रीका से आया है।

नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। हर मरीज की जांच की जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट धीरे-धीरे फैल रहा है। हालांकि, नागपुर में मामले के बाद अब तक राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमित मामलों की कुल संख्या 18 हो गई है। इनमें 7 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 11 हो गई है। फिलहाल, अभी भी राज्य में सरकार की तरफ से अलर्ट किया गया है। सबसे ज्यादा पाबांदियां एयरपोर्ट पर हैं। हर यात्री की टेस्टिंग की जा रही है। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं।

जानाकरी के लिए बता दें कि नाइजीरिया से लौटे दो बच्चों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब उनके सैंपल को लैब में भेजा गया है। इंदौर के कोविड नोडल अधिकारी ने बताया कि नाइजीरिया से आए दो बच्चों ने रविवार को कोविड-19 टेस्ट हुआ, जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। अब उनके नमूनों को टेस्टिंग के लिए एनसीडीसी दिल्ली भेजे गए हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि वेरिएंट ओमिक्रॉन है या नहीं।

Tags

Next Story