महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से दूसरी मौत, ये हैं इससे जुड़े 3 लक्षण

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट की वजह से राज्य में पहली मौत का मामला सामने आया है। मुंबई के घाटकोपर में एक 63 साल की बुजुर्ग महिला की इस वेरिएंट से मौत हो गई है। अभी तक मुंबई में 7 लोग डेल्टा प्लस वेरिएंट के शिकार मिले हैं। वहीं बुजुर्ग महिला के संपर्क में आने वाले दो और लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट बताती है कि 63 साल की बुजुर्ग महिला ने बीती 21 जुलाई को डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित हो गई थी। जिसके बाद 27 जुलाई को दमतोड़ दिया। बीते गुरुवार को रिपोर्ट सामने आई की महिला की मौतडेल्टा प्लस वेरिएंट की वजह से हुई है। इस मामले में एक खास बात निकलकर सामने आई है कि महिला ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट की वजह से अब तक दो मौत हो चुकी है। इससे पहले 13 जून को रत्नागिरी में 80 साल की महिला की इसी वेरिएंट से मौत हुई थी।
डेल्टा प्लस वेरिएंट के तीन लक्षण
डेल्टा प्लस वेरिएंट के तीन लक्षण हैं, सबसे पहला है कि ये डेल्टा प्लस वेरिएंट दूसरे वेरिएंट के मुकाबले तेजी से फैलता है। दूसरा ये तेजी से आपके फेफड़ों को नुकसान पहुचाता है और तीसरा है कि ये मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दवा के असर को कम कर देता है। इस वेरिएंट के सबसे ज्यादा मरीज मुंबई में बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पुणे, नांदेड़, गोंदिया, रायगढ़ और पालघर में 3 से दो मरीज मिले हैं। अभी तक पूरे महाराष्ट्र में 65 मरीज मिल चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS