Flood Updates: केरल में बाढ़ से 85 लोगों की मौत, 53 लोग लापता

Flood Updates: केरल में बाढ़ से 85 लोगों की मौत, 53 लोग लापता
X
Flood Updates: इन दिनों दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक में भयंकर बाढ़ आई हुई है। केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई, जबकि लापता लोगों की संख्या 53 हो गई और घायल हुए 32 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Flood Updates: इन दिनों दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक में भयंकर बाढ़ आई हुई है। केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई, जबकि लापता लोगों की संख्या 53 हो गई और घायल हुए 32 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कर्नाटक लगातार बाढ़ का कहर बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में नौ और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 40 तक पहुंच गई।

Flood Live Updates -

महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत सामग्री देते जवान और एनडीआरएफ की टीमें

महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू कर लोगों को बचा रही है

महाराष्ट्र में पुणे के सभी पांच जिलों (सांगली, कोल्हापुर, सतारा, पुणे और सोलापुर) में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 43 हो गई है। 3 अभी भी लापता हैं। 584 गांवों से 4,74,226 लोगों को निकाला गया है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज वायनाड और मलप्पुरम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे

कर्नाटक में बाढ़ से 48 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 12 लोग लापता हैं

ओडिशा के हरिशंकर मंदिर के अंदर घुसा पानी

दक्षिण की तरफ जाने वाली ज्यादातर ट्रेन को रद्द कर दिया है। रेलवे पीआरओ ने इसकी पुष्टी की थी।

केरल में बाढ़ से 85 लोगों की मौत, 53 लोग लापता

कर्नाटक: राज्य में बाढ़ के कारण 48 लोगों की मौत, 12 लोग लापता

केरल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई, 53 लापता,

केरल के मलप्पुरम में 45 लोगों की जान चुकी है।

राहत शिविर में 2,50,638 लोग पहुंचे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story