Assam Flood: असम में बाढ़ और बारिश ने मचाई तबाही, 7 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित

Assam Flood: असम में बाढ़ और बारिश ने मचाई तबाही, 7 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित
X
बाढ़ और बारिश (flood and rain) की वजह से असम (assam) में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इसके कारण अबतक राज्य में 9 लोगों की मौत हो गई है।

बाढ़ और बारिश (flood and rain) की वजह से असम (assam) में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इसके कारण अबतक राज्य में 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 7.18 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार असम के करीब 1790 गांव बाढ़ से बुरी तरह तबाह हो गए है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर कछार और होजई में देखने को मिल रहा है।

इन दोनों इलाकों में दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो गए है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (disaster management authority) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार नागांव जिले के कामपुर राजस्व क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। गुरुवार को बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कामपुर में दो और लापता हो गए।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कुछ जिलों में शिक्षण संस्थान (educational institute) और गैर जरूरी संस्थान 48 घंटे के लिए बंद कर दिए गए हैं। वही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 14 जिलों में 359 राहत शिविर और वितरण केंद्र बनाए गए हैं।

बाढ़ की खतरनाक स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन राहत शिविरों में 80,298 लोगों ने शरण ली है, जिनमें से 12,855 बच्चे हैं। सबसे ज्यादा 3.31 लाख लोग नगांव में प्रभावित हुए हैं। इसके बाद कछार में 1.6 लाख और होजली में 97,300 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। प्राधिकरण के मुताबिक इस समय पूरे राज्य में 1790 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 63,970.62 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है।

Tags

Next Story