Forbes Billionaires List: एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी पीछे

फोर्ब्स (Forbes) के रियल टाइम बिलियनेयर की ताजा लिस्ट में भारत के बड़े उद्योगपति अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) को एशिया का सबसे बड़े अमीर बिजनेसमैन बताया है। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियनेयर के मुताबिक, अदानी की नेटवर्थ 90.1 अरब डॉलर हो गई है। वहीं दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में वह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
एशिया में अडानी टॉप
फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एशिया में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। अंबानी की कुल संपत्ति अब 90 अरब डॉलर है जबकि अडानी की नेटवर्थ 90.1 अरब डॉलर पहुंच गई है। लंबे समय तक भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स रहे मुकेश अबानी की संपत्ति में पिछले 1 दिन में 2.2 अरब डॉलर की कमी आई है। इस ताजा रिपोर्ट के बाद मुकेश अंबानी अब दुनिया में 11वें और भारत और एशिया में दूसरे स्थान पर हैं।
मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर
फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट बताती है कि मुकेश अबानी की संपत्ति में पिछले 1 दिन यानी 24 घंटे के अंदर 2.2 अरब डॉलर की कमी आई। इससे उनकी कुल संपत्ति 89 अरब डॉलर हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में गौतम अडानी की संपत्ति में 67.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। लेकिन उसके बाद भी वह एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए।
दुनिया में एलन मस्क टॉप
बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की बात करें, तो उनकी नेटवर्थ में 3.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है। यह आंकड़ा महज बीते 24 घंटे का है। हालांकि, इसके बाद भी मस्क फोर्ब्स इंडेक्स में नंबर वन पर कायम हैं। ऐमजॉन के जेफ बेजोस अपनी संपत्ति में गिरावट के बाद तीसरे स्थान पर हैं। बेजोस की संपत्ति में गिरावट के बाद बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली दुनिया में दूसरे स्थान पर आ गई है। अरनॉल्ट की संपत्ति अब 193.6 अरब डॉलर है। मेटा शेयरों में गिरावट से जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में एक दिन में 31 अरब डॉलर की गिरावट आई है। एलोन मस्क 232.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS