फोर्ब्स लिस्ट 2020: निर्मला सीतारमण, रोशनी नादर मल्होत्रा और किरण मजूमदार शॉ दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल

फोर्ब्स लिस्ट 2020: निर्मला सीतारमण, रोशनी नादर मल्होत्रा और किरण मजूमदार शॉ दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल
X
फोर्ब्स की इस लिस्ट में 98वें स्थान पर लैंडमार्क समूह की अध्यक्ष रेणुका जगतियानी हैं। फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की 17वीं वार्षिक लिस्ट के लिए 30 देशों की 4 पीढ़ियों तक की महिलाओं में से सिलेक्ट किया गया।

Forbes List 2020: फोर्ब्स की साल 2020 की लिस्ट में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने लगातार 10वीं बार शीर्ष पायदान पर कब्जा कायम रखा है। वहीं फोर्ब्स की लिस्ट में यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहीं हैं।

इसके अलावा अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तीसरे पायदान पर हैं। बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की मेलिंडा गेट्स ने इस लिस्ट में 5वां स्थान हासिल किया है। जबकि भारत की केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस लिस्ट में 41वें स्थान पर हैं। वहीं रोशनी नादर मल्होत्रा 55 और मजूमदार शॉ 68 स्थान पर हैं।

फोर्ब्स की इस लिस्ट में 98वें स्थान पर लैंडमार्क समूह की अध्यक्ष रेणुका जगतियानी हैं। फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की 17वीं वार्षिक लिस्ट के लिए 30 देशों की 4 पीढ़ियों तक की महिलाओं में से सिलेक्ट किया गया। लिस्ट में दस राज्यों की प्रमुख, 38 सीईओ और 5 कलाकार शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न को 32वां और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन को 37वां स्थान मिला है। वहीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना 39वें और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 46वें स्थान पर रहीं हैं।

Tags

Next Story