अरूण जेटली AIIMS में भर्ती, पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे

पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली को फिर से दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक जेटली को जांच के लिए सुबह 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका स्वास्थ्य हाल जानने के लिए पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी अस्पताल पहुंचे हैं।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) where Former Finance Minister Arun Jaitley has been admitted pic.twitter.com/nW91PEEl25
— ANI (@ANI) August 9, 2019
जानकारी के मुताबिक सांस लेने की तकलीफ के बाद जेटली एम्स में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार एंडोक्रिनोलोजिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर्स की निगरानी में चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी अस्पताल पहुंचे हैं।
बता दें कि बीते साल मई के माह में जेटली का किडनी प्रत्यारोपरण हुआ था। जिसके बाद जेटली के बाएं पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हुआ, इसकी सर्जरी के लिए वह इसी साल अमेरिका गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS