West Bengal Assembly Election 2021: TMC में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, भाजपा पर कसा तंज

West Bengal Assembly Election 2021: TMC में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, भाजपा पर कसा तंज
X
कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) से पहले भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए हैं। इससे पहले वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और कई अहम पदों पर काम किया। अब वो चुनाव से पहले ममता की पार्टी के साथ शुरुआत कर रहे हैं।

टीएमसी में शामिल होते ही यशवंत सिन्हा ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस बीजेपी के साथ बहुत की भयानक संघर्ष में है। बीजेपी का आज देश में एक ही मकसद है, हर चुनाव को जीतना है। इसलिए ममता को अपंग करने के लिए नंदीग्राम में आक्रमण किया। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस बीजेपी के साथ बहुत की भयानक संघर्ष में है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा ने आम सहमति में विश्वास किया था, लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीतने में विश्वास करती है। अकालियों और बीजद ने भाजपा छोड़ दी है। आज बीजेपी के साथ कौन खड़ा है।

बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में चुनाव होगा। पिछली बार सात चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। कुल 68 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 16 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 27 मार्च को शुरू होगा और 2 मई को परिणाम आएंगे।


Tags

Next Story