पूर्व CEC मनोहर सिंह गिल का निधन, आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

MS Gill Passes Away: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्रीय राज्य मंत्री मनोहर सिंह गिल (MS Gill) का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। आज यानी सोमवार को उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। गिल के परिवार की बात करें तो उनके फैमिली में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोहर सिंह गिल को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दिल्ली में किया जाएगा। गिल के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक जताया है। इसके लिए उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण, श्री मनोहर सिंह गिल जी के निधन पर बेहद दुख हुआ है।
Extremely saddened at the passing away of Former Union Minister, Padma Vibhushan, Shri Manohar Singh Gill Ji.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 15, 2023
As a valued colleague in the UPA Govt and earlier as a civil servant, his contributions to development of the nation in varied fields like sports, electoral processes… pic.twitter.com/i2L5GCpS3B
पंजाब के अलादीनपुर गांव के रहने वाले थे गिल
गिल का जन्म पंजाब के तरनतारन जिले के अलादीनपुर गांव में हुअ था। साल 1958 से 2001 तक वह भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे। इसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और 2004 में पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए। कांग्रेस सरकार में गिल ने युवा मामले और खेल मंत्री और सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री का पद संभाला।
पंजाब के कृषि सचिव के रूप में भी किया काम
गिल ने 'एन इंडियन सक्सेस स्टोरी: एग्रीकल्चर एंड कोऑपरेटिव्स' नामक पुस्तक लिखी है। उन्होंने 1980 के दशक में पंजाब के कृषि सचिव के रूप में भी काम किया था।
ये भी पढ़ें- कनाडा के प्रधानमंत्री Justin Trudeau ने दी नवरात्रि की बधाई
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS