Chandrayaan-2: पूर्व इसरो चीफ बोले, ये अब तक का सबसे जटिल मून मिशन

हरिकोटा से एक बार फिर इसरो मिशन चंद्रयान-2 के साथ इतिहास रचने जा रहा है। सोमवार तड़के सुबह 2.51 पर वैज्ञानिक चंद्रमा की सतह के लिए एक रॉकेट लॉन्च करेंगे। चंद्रयान-2 मिशन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
इस मिशन से पहले पूर्व चीफ जी माधवन नायर ने कहा कि चंद्रयान 2 अब तक का सबसे जटिल मिशन बनने जा रहा है। वैज्ञानिक रूप से यह चंद्रयान -1 के डेटा की पुष्टि करने का मिशन है।
Former #ISRO Chief, G Madhavan Nair: #Chandrayaan2 is going to be the most complex mission that ISRO has undertaken so far. Scientifically, it is a follow on mission to confirm data from Chandrayaan-1. It is going to be a big motivator for the young scientific groups. pic.twitter.com/HdwyUNNmu1
— ANI (@ANI) July 14, 2019
आगे कहा कि ये मिशन युवा वैज्ञानिक समूहों के लिए एक बड़ा प्रेरक बनने जा रहा है। बता दें कि इसरो ने लॉन्चिंग को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इसरो वैज्ञानिक GSLV-Mk-3 के बाहुबली रॉकेट से मिशन को लॉन्च करेंगे।
इस मिशन का मकसद चंद्रमा की सतह पर मौसम, वातारण, खनिज पदार्थ, रसायनिक पदार्थ और वहां के अन्य जानकारियों को प्राप्त करना होगा। 6 सितंबर को चंद्रयान 2 चंद्रमा की सतह पर होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS