जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होने के चलते 75 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है।
उनकी बेटी शुभाषिनी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। शुभाषिनी ने लिखा की 'पापा नहीं रहे'। शरद यादव पहली बार 1995 में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और 1997 में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे।
वहीं उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत तमाम राजनेताओं ने शोक प्रकट किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शरद यादव के निधन से काफी दुखी हूं। वह डॉ. लोहिया से काफी प्रभावित थे। सार्वजनिक जीवन में वह सांसद से लेकर केंद्र में मंत्री रहे। उनके परिवार के प्रति काफी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सिंगापुर में शरद भाई के जाने का समाचार मिलने के बाद बेबस महसूस कर रहा हूं। यहां आने से पहले उनसे मुलाकात हुई थी। शरद भाई ऐसे अलविदा नहीं कहना था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS