बंगाली अभिनेता और पूर्व सांसद तापस पाल का निधन, जानें इनके बारे में

बंगाली अभिनेता और पूर्व सांसद तापस पाल का निधन, जानें इनके बारे में
X
तापस पाल विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे और मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

बंगाली सुपरस्टार और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पाल का आज सुबह मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। वह 61 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनका निधन हृदयगति रुकने के कारण हुआ है। तापस पाल विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे और मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में तापस पाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के टिकट पर कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। तापस पाल 29 सितंबर 1958 को हुआ था।

इन्होंने 22 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की और 1980 में अपनी पहली फिल्म दादर कीर्ति से की थी। इसके बाद इन्होंने साहेब, परबत प्रिया , भालोबासा भालोबासा, अनुरागर चोयान, अमर बंधन सहित उनकी कई सुपरहिट फिल्में दीं। साहेब में उनकी भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर आवार्ड से नवाजा गया था।

पाल ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ 'अबोध' फिल्म में अभिनय किया था। अभिनेता तापस पाल को दिसंबर 2016 में रोज वैली चिट फंड घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने के लिए सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया था और 13 महीने बाद जमानत दे दी गई थी।

Tags

Next Story