नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार को मोदी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किया देश का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा कोऑर्डिनेटर

नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार को मोदी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किया देश का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा कोऑर्डिनेटर
X
भारतीय नौसेना (Indian Navy) के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार (Former Navy Vice Chief Vice Admiral G Ashok Kumar) को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।

भारत सरकार ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार (Former Navy Vice Chief Vice Admiral G Ashok Kumar) को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। एएनआई के हवाले से सूत्रों ने बताया कि नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया।

अशोक कुमार ने साल 2019 में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के तौर पर पद संभाला था। 1982 में उन्होंने नौसेना को ज्वाइन किया। उन्होंने तीन दशकों तक नौसेना में अपनी सेवा दी है। वह पुणे के खड़कवासला में सैनिक स्कूल से पास आउट हैं और एनडीए के पूर्व छात्र रहे हैं। बीते साल 31 जुलाई 2021 को भारत सरकार ने उन्हें 39 साल की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो गए।

एडमिरल जी अशोक कुमार ने कई पदों पर रहते हुए काम किया और इतना ही नहीं उन्होंने 1989 में कोच्चि में नौवहन और संचालन का जिम्मा संभाला। उन्होंने नौसेना में चीफ ऑफ स्टाफ और फ्लैग ऑफिसर जैसे अहम पदों पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट और नौसेना के उप प्रमुख का जिम्मा संभाला। नौसेना के कई ऑपरेशन में अहम भूमिकाएं भी निभाईं।

Tags

Next Story