पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि: जननायक स्थल पहुंचा परिवार, श्रद्धांजलि अर्पित की

साल 2007 में आज ही के दिन एक खबर सामने आई कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) नहीं रहे। भारत के 8वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह (Chandrashekhar Singh, 8th Prime Minister of India) की 15वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। पु्ण्यतिथि के मौके पर दिल्ली में जननायक स्थल पर डी वाई पाटिल, एल बत्रा और उनके परिवार ने श्रद्धाजलि अर्पित की।
कहते हैं कि उनकी सरकार में सबसे बड़ा विवाद अयोध्या कांड था। अगर उनकी सरकार राजीव गांधी की जासूजी कांड की वजह से नहीं गिरती तो 1991 में ही तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह के दौर में ही अयोध्या विवाद निपट जाता। क्योंकि हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्ष तैयार हो गए थे। वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने कभी कोई सरकारी पद नहीं संभाला। 1991 के भारतीय आर्थिक संकट और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या ने उनकी सरकार को संकट में डाल दिया।
8 जुलाई 2007 तक चंद्रशेखर कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। था। समाजवादी आंदोलन के लंबे समय के बाद चंद्रशेखर ने आर्थिक उदारीकरण के विरोध से लेकर स्वदेशी के समर्थन तक के मुद्दों का समर्थन करके अपनी राजनीति बनाए रखी। चंद्रशेखर सिंह का जन्म 1 जुलाई 1927 को यूपी के एक किसान परिवार में बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी में हुआ था।
इसके बाद उन्होंने सतीश चंद्र पीजी से कला स्नातक की डिग्री हासिल की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आगे की पढ़ाई की। 1950 में राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के बाद राजनीति की शुरुआत की। कहते हैं कि 1990 से 1991 के बीच भारत के 8वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने जनता दल के एक अलग गुट की अल्पमत सरकार का नेतृत्व किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS