पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह AIIMS से डिस्चार्ज, इसी महीने हुए थे भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह AIIMS से डिस्चार्ज, इसी महीने हुए थे भर्ती
X
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) को दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) को दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसी महीने की शुरुआत में मनमोहन सिंह को भर्ती किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। एक महीने के इलाज के बाद रविवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

एम्स के अधिकारी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के प्लेटलेट्स बढ़ रही हैं और वह अब खतरे से बाहर हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को डेंगू हो गया था। लेकिन उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और वह खतरे से बाहर हैं।

नवंबर के शुरुआत में ही बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी उनसे मिलने एम्स पहुंचे थे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान उन्होंने मनमोहन सिंह तस्वीर भी ली थी, जो काफी वायरल हुई थी। राहुल गांधी भी सिंह की तबियत पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

Tags

Next Story