पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में किया भर्ती

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में किया भर्ती
X
अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिरोमणि अकाली दल (Akali Dal) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल को पीजीआई के एडवांस कार्डिएक सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ईलाज किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल के मुखिया प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। इसके तुरंत बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। वहीं इस साल की शुरुआत में बादल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि पेट की शिकायत के बाद 6 जून को उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। जब बादल को कोविड-19 हो गया था, तो उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोविड के बाद स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उनका कार्डियक और पल्मोनरी चेकअप भी हुआ था। प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे हैं।

Tags

Next Story