सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी और उनके चार भाई हिस्ट्रीशीटर घोषित

सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी और उनके चार भाई हिस्ट्रीशीटर घोषित
X
आपको बता दें कि धोखाधड़ी के मामले में सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को 5 सितंबर 2020 को जेल भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश में उतरौला के समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। साथ ही उनके चार सगे भाइयों को भी हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सादुल्लाहनगर थाने में उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वह बीते 2 महीने से जिला कारागार में हैं। इन महीनों के उन पर धोखाधड़ी करके सरकारी और निजी जमीन हड़पने के 9 केस दर्ज हुए हैं।

आपको बता दें कि धोखाधड़ी के मामले में सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को 5 सितंबर 2020 को जेल भेजा गया है। जेल में बंद रहने के दौरान पूर्व विधायक पर धोखाधड़ी के 8 अन्य केस दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है उन पर धोखाधड़ी का पहला केस साल 2018 में रेहरा बाजार थाना में दर्ज हुआ था। इनके खिलाफ गोण्डा के खोड़ारे थाना में भी जालसाजी का मामला दर्ज है।

सपा के पूर्व विधायक के खिलाफ 30 अगस्त से अब तक धोखाधड़ी के 9 केस दर्ज किए गए हैं। अक्टूबर के महीने में आरिफ अनवर को भू माफिया गिरोह का सरगना घोषित किया गया था। इसके अलावा आरिफ अनवर के अन्य चार भाइयों मारूफ अनवर हाशमी, आबिद अनवर हाशमी, फरीद हाशमी और निजामुद्दीन को भू माफिया गिरोह का सदस्य माना है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते शनिवार को सपा के पूर्व विधायक और उनके चार भाइयों की हिस्ट्रीशीट सादुल्लाहनगर थाने में खोली गई है।

Tags

Next Story