राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त किया गया नियुक्त, किरेन रिजिजू ने दी बधाई

भारत के राष्ट्रपति ने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। राजीव कुमार (Rajiv Kumar) को अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है जो 15 मई से पदभार संभालेंगे। राजीव कुमार सुशील चंद्रा की जगह लेंगे। जिन्होंने अभी हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव कराए थे।
In pursuance of clause (2) of article 324 of the Constitution, the President is pleased to appoint Shri Rajiv Kumar as the Chief Election Commissioner with effect from the 15th May, 2022.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 12, 2022
My best wishes to Shri Rajiv Kumar pic.twitter.com/QnFLRLiVPm
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ट्वीट कर लिखा कि संविधान के अनुच्छेद 324 सेक्शन-2 के मुताबित, राष्ट्रपति राजीव कुमार को 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। मेरी ओर से राजीव कुमार को शुभकामनाएं। राजीव कुमार नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
62 साल के राजीव कुमार को इससे पहले सामाजिक क्षेत्र, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग सेक्टर में काम का अनुभव है। 1 सितंबर 2020 को चुनाव आयुक्त के रूप में भारत के चुनाव आयोग में शामिल हुए। चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले कुमार लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष रहे और अप्रैल 2020 में अध्यक्ष पीईएसबी के रूप में शामिल हुए थे।
इसके अलावा वह बिहार/झारखंड कैडर 1984 बैच के अधिकारी है। जो फरवरी 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके बाद उन्हें अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020 को कार्यालय छोड़ने तक सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। भारतीय शास्त्रीय और भक्ति संगीत में गहरी रुचि रखने वाले राजीव कुमार को चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला है। यह नियुक्ति महत्वपूर्ण है क्योंकि कई राज्य अगले एक साल में गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित नई सरकार का चुनाव करने के लिए तैयार हैं। खास है कि साल 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होने हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS