कांग्रेस के 4 सांसद पूरे मानसून सत्र से हुए सस्पेंड, लोकसभा स्पीकर ने दी थी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस के 4 सांसद पूरे मानसून सत्र से हुए सस्पेंड, लोकसभा स्पीकर ने दी थी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला
X
महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों (Congress MPs) ने जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद स्पीकर ने कार्रवाई करते हुए 4 कांग्रेस लोकसभा सांसदों को सस्पेंड कर दिया।

संसद का मानसून सत्र (monsoon session of parliament) जारी है। सोमवार को 15वें राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद लोकसभा (Loksabha) की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों (Congress MPs) ने जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद स्पीकर ने कार्रवाई करते हुए 4 कांग्रेस लोकसभा सांसदों को सस्पेंड कर दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के 4 सांसदों मणिकम टैगोर (Manickam Tagore), ज्योतिमणि (Jothimani), राम्या हरिदास (Ramya Haridas) और टीएन प्रतापन (TN Prathapan) को लोकसभा के पूरे मानसून सत्र से अभद्र व्यवहार और कार्यवाही बाधित करने पर सस्पेंड कर दिया। सांसदों पर नियम 374 में अभद्र और अपमानजनक व्यवहार करने पर कार्रवाई की गई है।

लोकसभा की कार्यवाही को विपक्ष की ओर से कई मुद्दों पर तख्तियां दिखाने और हंगामे के बीच 26 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मानसून सत्र की आज कार्यवाही शुरू होने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

64 साल के विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर मुर्मू पहली आदिवासी और सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला बन गई है। निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण से पहले संसद भवन पहुंचे। जहां देश के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने संसद के सेंट्रल हॉल में उनको शपथ दिलाई। वहीं लोकसभा में आज भारतीय अंटार्कटिका बिल 2022 पास हो गया।

Tags

Next Story