Article 370 : सेबों के जरिए लोगों में जहर घोलने की साजिश, जांच में जुटी पुलिस

Article 370 : सेबों के जरिए लोगों में जहर घोलने की साजिश, जांच में जुटी पुलिस
X
भरतपुर के ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाने के बाद अब आतंकी और अलगाववादी संगठनों ने नई चाल चली है। लोगों के बीच जहर घोलने के लिए आतंकी और अलगाववादियों ने सेबों का सहारा लिया है।

केंद्र सरकार (Central Government) के द्वारा जब से जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 (Article 370) को निरस्त किया गया है तब से ही आतंकी (Terror) और अलगाववादी संगठनों की हताशा साफ झलक रही है।

भरतपुर के ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाने के बाद अब आतंकी और अलगाववादी संगठनों ने नई चाल चली है। लोगों के बीच जहर घोलने के लिए आतंकी और अलगाववादियों ने सेबों का सहारा लिया है।

कुछ फल विक्रेताओं के पास कठुआ के मुख्य बाजार से आईं सेब की पेटियों में सेब पर आजादी के नारे लिखें हैं। सेबों पर लिखा है कि हमें चाहिए आजादी', मुझे बुरहान वानी पसंद है और जाकिर मूसा लौटेगा।

इसके बाद फल विक्रेताओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस फल मंडी पहुंची और सेब की पेटियों को जब्त किया। फिलहाल पुलिस के इस मामले की जांच कर रही है।

हमें चाहिए आजादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक थाना प्रभारी संजीव चिब ने कहा कि फल विक्रेताओं की सूचना पर तत्काल मामले का संज्ञान लिया गया। जांच में मामलू हुआ है कि स्थानीय विक्रेताओं ने सेब जम्मू से मंगाया है।

जहां से इन सेबों को लाया गया है, उन्होंने भी कश्मीर से मंगवाया है। उन्होंने आगे बताया कि अब किस व्यापारी से सेब लिए गए हैं और पेटी में बंद करते समय किसने यह नारे लिखे हैं, इसकी जांच की जाएगी होगी। सेब पर अंग्रेजी में पाकिस्तान, बुरहान वानी और जाकिर मूसा लिखा है। जबकि एक अन्य सेब पर उर्दू में लिखा है हमें चाहिए आजादी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story